महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज पहली बार बिहार आएंगे Lalu Yadav, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

8/17/2022 5:57:11 PM

 

पटनाः महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज पहली बार बिहार आ रहे हैं। वह किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन आज वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं बिहार की नई सरकार में कानून मंत्री बने कार्तिकेय शर्मा विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज पहली बार पटना लौटेंगे Lalu Yadav
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज पटना लौट रहें है। साथ ही लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी पटना आ रही है। लालू प्रसाद यादव शपथ ग्रहण में किसी वजह से नहीं आ पाए थे।

कानून मंत्री के खिलाफ वारंट जारी, कल कोर्ट में पेश होने की जगह ले रहे थे शपथ
बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय शर्मा उर्फ कार्तिक मास्टर विवादों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया है। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में 2014 में हुए राजू सिंह के अपहरण के एक मामले में कार्तिकेय शर्मा को मंगलवार को कोर्ट मे हाजिर होना था लेकिन वो मंत्रिपद की शपथ लेने के कारण कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।

बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल में 72% सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामलेः ADR
बिहार में नए मंत्रिमंडल में शामिल 72 फीसदी मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। गैर-सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।

एक साथ 3 सहेलियों ने जहर खाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार के नवादा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पर 3 सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। तीनों सहेलियों के एक साथ जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुल की रेलिंग से टकराई कांवड़ियों से भरी बस, 27 घायल
बिहार के पूर्णिया जिले से आज एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर कांवड़ियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में 27 कांवड़िए घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं 8 कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिहार मंत्रिमंडल में शामिल प्रमुख मंत्रियों का संक्षिप्त परिचय
बिहार के नए मंत्रिमंडल में मंगलवार को शामिल किए गए प्रमुख मंत्रियों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले विजय कुमार चौधरी (जदयू) 1982 से बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। बिहार की नई महागठबंधन सरकार में चौधरी को वित्त, वाणिज्यि कर और संसदीय मामलों के विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।

क़ानून मंत्री को लेकर जारी वारंट पर Lalu Yadav ने कही ये बात
बिहार में क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर जारी वारंट पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सुशील मोदी झूठा आदमी है। ऐसा कोई मामला नहीं है। लालू यादव ने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना है। 2024 के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कहते हैं, "हटाना है, मोदी को हटाना है।" 

नीतीश मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार, बिहार में डरावने दिनों की वापसी तय: मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में डरावने दिनों की वापसी सुनिश्चित कर दी है। 

महागठबंधन मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों को उम्मीद है कि नई सरकार होगी मजबूत
बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत शपथ लेने वाले मंत्रियों ने विश्वास जताया है कि नई सरकार पिछली सरकारों की तुलना में अधिक मजबूत होगी। बिहार में पिछली गठबंधन सरकारों में शामिल रहे कई मंत्रियों ने कहा कि वर्तमान सरकार पहले की तुलना में अधिक मजबूत है।

बिहार को लेकर भाजपा के कोर समूह की बैठक, विधायक दल के नए नेता के नाम पर विचार
भाजपा ने बिहार में राजग की सरकार के गिरने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के राजनीतिक घटनाक्रम की समीक्षा के लिए मंगलवार को पार्टी के कोर समूह की बैठक की। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static