नीतीश ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ तो तेजस्वी बने डिप्टी सीएम, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

8/10/2022 6:29:55 PM

 

पटनाः जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां राजभवन में कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के साथ ही राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वहीं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

http://नीतीश ने 8वीं बार ली बिहार के सीएम पद की शपथ, तेजस्वी बने डिप्टी CM
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी नई सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर की शपथ ली। वहीं राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश-तेजस्वी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

http://शपथ ग्रहण के बाद नीतीश ने कहा- भाजपा अब 2024 के चुनाव की करे चिंता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण करने के बाद बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में चिंता करनी चाहिए।

नीतीश के ‘विश्वासघात' के खिलाफ BJP ने बिहार में किया प्रदर्शन
भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने वाले जनता दल (यूनाईटेड) के सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बुधवार को यहां स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘‘ईर्ष्या'' के चलते बिहार से ‘‘विश्वासघात'' करने का आरोप लगाया।

उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना नीतीश के राजग से अलग होने का बना कारण: सुशील
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने का मूल कारण उन्हें (कुमार) उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना है।

VIP प्रमुख सहनी ने नीतीश-तेजस्वी को दी बधाई
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार के आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की तथा राजद नेता तेजस्वी यादव के दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दोनों को बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में अब बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा।

पप्पू यादव ने नीतीश के NDA से अलग होने के फैसले की सराहना की
बिहार में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्णिया पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने के कदम की सराहना की है। 

तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनने पर खुशी से झूमे RJD कार्यकर्ता
बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

समोसा खाने से 60 से अधिक लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार
बिहार के रोहतास जिले से फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पर समोसा खाने से 60 लोग बीमार हो गए हैं। वहीं बीमार लोगों में 14 से अधिक बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

बच्चे को जन्म देने के बाद मां की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया ये आरोप
बिहार के गया जिले से डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। वहीं आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल के समीप आगजनी कर हंगामा कर दिया।

12 वर्षीय नाबालिग से 2 युवकों ने किया गैंगरेप... विरोध करने पर तोड़ा हाथ
बिहार के बेतिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 2 युवकों ने 12 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर लड़की का एक हाथ तोड़ कर उसकी आंखे फोड़ने की कोशिश की गई।
 

Content Writer

Nitika