RCP ने छोड़ी JDU तो महागठबंधन ने महंगाई के खिलाफ निकाला 'विरोध मार्च', पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

8/9/2022 7:28:40 AM

 

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) से इस्तीफा दे दिया है। इसके कुछ घंटे पहले यह खबर आई थी कि पार्टी ने कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं महागठबंधन ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'विरोध मार्च' निकाला है, जिसमें महागठबंधन के विभिन्न दलों ने समर्थन दिया है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

RCP सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच JDU से दिया इस्तीफा
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) छोड़ दी। इसके कुछ घंटे पहले यह खबर आयी थी कि पार्टी ने कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह को पार्टी द्वारा राज्यसभा का एक और कार्यकाल से इनकार करने के बाद अपना मंत्रिपद छोड़ना पड़ा था।

Tejashwi ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाला 'प्रतिरोध मार्च'
राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 'प्रतिरोध मार्च' निकाला। राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। जिस प्रकार से इन लोगों ने संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बना रखा है, इससे सभी परेशान हैं।

NITI Aayog की बैठक से CM नीतीश ने बनाई दूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में आज नीति आयोग की बैठक हुई। इस बैठक से भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूरी बनाई। वहीं सीएम नीतीश ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वह बैठक में शामिल नहीं हो सके।

RCP सिंह पर JDU द्वारा लगाए आरोपों को लेकर रोहिणी का ट्वीट
बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

महंगाई के खिलाफ महागठबंधन के 'विरोध मार्च' पर जायसवाल का हमला
बिहार में आज तेजस्वी यादव महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आह्वान किए हुए है। वहीं इसी मामले में भाजपा के इकाई अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

EOU की छापेमारी में DSP की काली कमाई का पर्दाफाश
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले की जांच के तहत शनिवार को निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई। इस दौरान डीएसपी की काली कमाई का पर्दाफाश हुआ।

RCP सिंह के इस्तीफे के बाद भड़के अजय अलोक
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आज पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर हमला बोला है।

JDU डुबता हुआ जहाज नहीं बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है: ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि वो आरसीपी सिंह कहते हैं कि जदयू डुबता हुआ जहाज है लेकिन हम उनको बता देना चाहते हैं कि जदयू डुबता हुआ जहाज नहीं बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है। लेकिन ये बात है कि कुछ लोग उस जहाज में छेद करना चाहते हैं।

सारण में वज्रपात से 5 लोगों की मौत पर नीतीश ने जताई संवेदना
बिहार के सारण जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

सीवान में ट्रांसफॉर्मर जलने पर शख्स ने मांगी मदद तो कांग्रेस MLA ने दिया ये जवाब
बिहार के सीवान जिले में ट्रांसफॉर्मर जलने पर एक युवक विधायक विजय शंकर से मदद की गुहार लगाता है, जिसके जवाब में विधायक युवक को कहते हैं कि यह सब काम मेरा नहीं है, मुझसे उम्मीद करना छोड़ दो। वहीं विधायक का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static