CM नीतीश ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई तो इंडिगो विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, पढ़े Top 10 news

7/23/2022 7:14:39 AM

 

पटनाः देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इंडिगो विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यात्री ने विमान में बम होने का दावा किया था। वहीं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, CM नीतीश ने दी बधाई व शुभकामनाएं
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इंडिगो विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान पर सवार एक यात्री ने बृहस्पतिवार को विमान में बम होने का दावा किया जो बाद में गलत साबित हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बिहार में एक बार फिर तेज हुई कोरोना की रफ्तार
बिहार में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। राज्य में 469 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है, जबकि इस दौरान 2 की मौत भी हुई है।

CM नीतीश ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रखी ये मांग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नामकरण बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ पर किए जाने को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अनुशंसा पत्र लिखा। नीतीश कुमार की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस आशय के लिखे गए पत्र को मीडिया में साझा किया गया।

विधवा ने गांव के युवक से रचाई शादी और फिर...
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक विधवा ने जब गांव में ही पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घर बसा लिया तो पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए उन्हें गांव से बाहर जाने का आदेश दे दिया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

CM नीतीश ने वज्रपात की घटनाओं पर की उच्चस्तरीय समीक्षा
बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य में हो रही वज्रपात की घटनाओं पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हुई इस समीक्षात्मक बैठक में वज्रपात के संभावित खतरों के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने एवं वज्रपात से होने वाली मौत की घटनाओं में कमी लाने पर गहन विपर्श किया गया।

BJP ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के लिए RJD विधायकों को दिया धन्यवाद
बिहार भाजपा ने संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए मुख्य विपक्षी राजद के 8 विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

मोबाइल पर आकाशीय बिजली गिरने से 2 चचेरे भाइयों की मौत
बिहार के भोजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज आंधी और बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से 2 चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही एक अन्य झुलस गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क आयुष काढ़ा उपलब्ध कराएगा स्वास्थ्य विभागः पांडेय
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं को नि:शुल्क आयुष काढ़ा उपलब्ध कराएगा।

भ्रष्टाचार के समर्थन में प्रदर्शन कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी पर दबाव बना रही कांग्रेस: मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार के समर्थन में प्रदर्शन कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

Content Writer

Nitika