बिहार सरकार ने 81 सरकारी डॉक्टरों को किया बर्खास्त तो शरद यादव के निधन पर कई नेताओं ने जताया शोक, पढ़ें Top 10 News
Friday, Jan 13, 2023-06:27 PM (IST)

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी। इस दौरान राज्य सरकार ने लंबे समय से बिना सूचना के गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वहीं वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया हैं। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी। इस दौरान राज्य सरकार ने लंबे समय से बिना सूचना के गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
संजय झा ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक
वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने भी शरद यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
Sharad Yadav Death: शरद यादव के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक
बिहार के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं तेजस्वी यादव और सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Chirag का भावुक ट्वीट- पापा के मजबूत साथी, मेरे पिता तुल्य आदरणीय शरद यादव जी के निधन से मर्माहत
वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। वहीं लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने शरद यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
Sharad yadav के साथ आपसी मतभेदों के बाद भी कभी कड़वाहट पैदा हुई नहीं... Lalu ने अस्पताल से जारी किया Video
वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि उनके आपसी मतभेदों के बाद भी कभी कड़वाहट नहीं पैदा हुई।
शरद यादव के निधन पर बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव और BJP नेता सुशील मोदी ने व्यक्त किया शोक
बिहार के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश साझा किया है। साल 2022 में शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राजद में विलय कर दिया था।
बक्सर में किसानों-पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना
बिहार के बक्सर जिले में बुधवार को किसानों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। बक्सर जिले में बुधवार को चौसा में थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के एवज में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों के साथ भिड़ंत में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बक्सर में किसानों-पुलिस के बीच झगड़ाः पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी
बिहार के बक्सर जिले के चौसा में लगातार 87 दिनों से आंदोलनरत किसानों के घर बनार पुर गांव में हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद पावर प्लांट में किसानों द्वारा तोड़फोड़ जैसी हिंसक घटनाओं के बाद अब यहां राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। इस दौरान भाजपा के प्रतिपक्ष नेता सम्राट चौधरी और बिहार भाजपा पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह समेत दर्जनों नेता ने गांव में पहुंच पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
शरद यादव के निधन पर मुकेश सहनी ने जताया शोक
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से देश की राजनीति (Politics) में ऐसी शून्यता आ गई है, जिसे भर पाना आसान नहीं है। उनका निधन दुखद है।
शिक्षा मंत्री के बाद शिवानंद ने "रामचरितमानस" पर दिया विवादित बयान
बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस ग्रंथ को लेकर दिए हुए विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई है। वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने भी रामायण पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि रामायण में बहुत सारा कूड़ा करकट भी है और हीरा मोती भी।