उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे में टूट तो प्रशांत किशोर ने किया ये बड़ा दावा, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

2/22/2023 6:06:46 PM

पटनाः उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने के फैसले से रालोसपा में रहे कई वरिष्ठ नेताओं सहित समर्थक आहत हुए थे, लेकिन कुशवाहा ने इनकी बातों को नज़र अंदाज करते हुए जदयू से अलग होकर अपनी पार्टी का निर्माण किया। इसी बीच धीरज कुशवाहा रालोसपा के कई नेताओं के साथ सीएम नीतीश से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहीं जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि आप मुख्यमंत्री मत बनिए। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे में टूट! RLSP के वरिष्ठ नेताओं के साथ CM नीतीश से मिले JDU के प्रदेश सचिव धीरज कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने के फैसले से रालोसपा में रहे कई वरिष्ठ नेताओं सहित समर्थक आहत हुए थे, लेकिन कुशवाहा ने इनकी बातों को नज़र अंदाज करते हुए जदयू से अलग होकर अपनी पार्टी का निर्माण किया। वहीं रालोसपा में रहे कई नेताओं ने जदयू के प्रदेश सचिव धीरज कुशवाहा के नेतृत्व में सीएम नीतीश से मिलने उनके आवास पहुंचे।

"अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा 'महागठबंधन'... मैंने नीतीश को CM न बनने की दी थी सलाह"
जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि आप मुख्यमंत्री मत बनिए। 

समस्तीपुर में बैंक लूट की कोशिश नाकाम...ग्राहक बन कर आए थे अपराधी
बिहार में अपराधियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। वह आए दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर बुधवार की सुबह अपराधी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मारवाड़ी बाजार में लूटपाट की नियत से घुस आया। वहीं पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। 

कौन होगा मुख्यमंत्री! ललन सिंह बोले- तब की तब देखेंगे तो RJD MLA ने किया CM पद पर तेजस्वी की ताजपोशी का दावा
 इन दिनों फिर बिहार की राजनीति में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा का सवाल गूंजने लगा है। सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व के सवाल के जवाब में कहा था कि 2025 की बात 2025 में देखेंगे तो वहीं राजद विधायक विजय मंडल ने दावा किया कि अगले महीने सीएम पद पर तेजस्वी की ताजपोशी होगी। 

Amit Shah शनिवार को बिहार में किसान-मजदूर समागम को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित किसान-मजदूर समागम को संबोधित करेंगे।

किसान अन्नदाता के साथ जीवनदाता भी है: तेजस्वी
बिहार में चौथे कृषि रोड लाने से पहले किसानों के सुझाव के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसान अन्नदाता के साथ जीवनदाता भी है। तीसरे रोड मैप में हम साथ थे और आज भी साथ है। 

नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की संजय जायसवाल से मुलाकात
 बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज एकाएक जदयू छोड़े उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) से मुलाकात करने दिल्ली से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) उनके आवास में पहुंचे। 

हत्या के मामले में पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ मिश्र को उम्रकैद
बिहार में सारण जिले की एक अदालत ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में मांझी के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ मिश्र को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 40 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते नज़र आए Tejashwi Yadav
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कभी क्रिकेट तो कभी बैडमिंटन खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं इस बार वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते नज़र आए। तेजस्वी यादव ने बैडमिंटन खेलते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। 

CM नीतीश ने एक बार फिर किया स्पष्ट, कहा- उपेंद्र कुशवाहा के जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क
 बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ कर नई पार्टी के गठन की घोषणा के बाद मचे राजनीतिक घमासान के बीच एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static