CM ने पूर्णिया में विकास योजनाओं का लिया जायजा तो DG मैडम की गाली की शिकायत पर IPS को नोटिस, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

2/10/2023 5:58:14 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में पूर्णिया जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। वहीं होमगार्ड एवं अग्निशमन की डीजी शोभा ओहोतकर ने आईपीएस विकास वैभव को नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने आईपीएस से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

CM नीतीश ने सात निश्चय के तहत कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में पूर्णिया जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। 

DG मैडम की गाली की शिकायत पर IPS विकास वैभव को नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब
हाल में ही आईजी विकास वैभव ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि डीजी मैडम द्वारा उन्हें रोज गालियां दी जा रही है। वहीं अब इस मामले में होमगार्ड एवं अग्निशमन की डीजी शोभा ओहोतकर ने आईपीएस विकास वैभव को नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने आईपीएस से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

क्या यही है सुशासन वाला बिहार! AK 47 के साए मे पढ़ने पर मजबूर हुई बेटियां
ये सुशासन वाले बिहार की तस्वीर है, जहां पर छात्राएं AK-47 के साए में पढ़ने के लिए मजबूर है। दरअसल, राजधानी पटना से महज 30 किलोमीटर दूर मनेर में खौफ का साया इस कदर बदमाशों ने कॉलेज पर बरपाया हैं कि यहां 80 प्रतिशत छात्राओं ने कॉलेज आना छोड़ दिया हैं और जो छात्राएं आ रही हैं। वह भी डर कर वहां पर पहुंच रही है और उन्हें इंसास राइफल के साए में पढ़ाया जा रहा हैं।

भाभी के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति को 10 साल की कैद
बिहार में दरभंगा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को सौतेली भाभी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 

UNDP के सलाहकार समूह के सह अध्यक्ष बने डॉ. संजय जायसवाल
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के बाहरी सलाहकार समूह का सह अध्यक्ष बनाया गया है।

VIP प्रमुख मुकेश सहनी बोले- मेरी पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, वह कुर्सी की नहीं बल्कि विचारों की है
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कल यानी गुरुवार की रात खगड़िया पहुंचे और अलौली में श्री श्री 108 श्री कमला मेला महोत्सव में सम्मिलित हुए। 

गोपालगंज में अपराधियों ने मुखिया पर की अंधाधुंध फायरिंग
बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। मुखिया की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। 

खिलाड़ियों को ग्रेड ‘‘वन’’ की नौकरी देगी बिहार सरकार, CM नीतीश ने की घोषणा
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को बिहार सरकार ‘‘बिहार प्रशासनिक सेवा'' एवं ‘‘बिहार पुलिस सेवा‘‘ में ग्रेड ‘‘वन'' की नौकरी देगी। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यह घोषणा की है। 

जेड प्लस सुरक्षा में भागलपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत...गुरुनिवास का किया उद्घाटन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज यानी शुक्रवार को भागलपुर दौरे पर हैं और वह भागलपुर के महर्षि मेंहीं आश्रम पहुंच गए है, जहां पर उन्होंने कुप्पा घाट सेवा आश्रम में गुरु निवास का उद्घाटन किया। वहीं मोहन भागवत के दौरे को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 26 अधिकारियों का किया गया तबादला तो 7 नए IPS की पोस्टिंग
बिहार प्रशासनिक (Bihar Administrative Service) सेवा के 26 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें उप सचिव स्तर एवं अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा बिहार को 7 नए आईपीएस(IPS) अधिकारी भी मिले हैं। 

Content Editor

Swati Sharma