Raxaul Assembly Seat: रक्सौल विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

9/7/2020 1:46:47 PM

 

पूर्वी चंपारणः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक रक्सौल (Raxaul) विधानसभा सीट है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट पहले बेतिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आता था। यह सीट तो 1951 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमण के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रहीं है। 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस के राधा पांडेय विधायक चुने गए। इसके बाद 1957 और 1962 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ही टिकट पर राधा पांडेय विधायक (MLA) चुने गए। 1962 में इस सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर विद्याचल सिन्हा चुनाव जीते।

1967 में एक बार फिर से राधा पांडेय कांग्रेस की टिकट पर विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 1972 से लेकर 1985 तक लगातार 4 बार सगीर अहमद विधायक बने, जिसमें 1972 और 1977 में कांग्रेस की टिकट पर 1980 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा) की टिकट पर तो 1985 में एक बार फिर से कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव जीते। 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और दोनों बार राज नंदन राय चुनाव जीते। इसके बाद 2000 से लेकर अभी तक लगातार पांच बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है। अजय कुमार राय पांचों बार विधायक (MLA) चुने गए हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अजय कुमार सिंह ने राजद के सुरेश कुमार को 3 हजार 169 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अजय कुमार सिंह को कुल 64 हजार 731 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश कुमार को कुल 61 हजार 562 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय श्याम बिहारी प्रसाद को कुल 21 हजार 697 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अजय कुमार सिंह ने लोजपा के राज नंदन राय को 10 हजार 117 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अजय कुमार सिंह को कुल 48 हजार 686 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज नंदन राय को कुल 38 हजार 569 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के रामबाबू प्रसाद यादव को कुल 9 हजार 691 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी के अजय कुमार सिंह ने लोजपा के राज नंदन राय को 8 हजार 449 वोटों से हराया और विधायक बने। अजय कुमार सिंह को कुल 38 हजार 448 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज नंदन राय को कुल 29 हजार 999 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के सगीर अहमद को मात्र 22 हजार 947 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार बीजेपी का ही बोलबाला रहा है लेकिन क्या इस बार के चुनाव में भी बीजेपी (BJP) इस करिश्मा को बरकरार रख पाएगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static