Raniganj assembly Seat: रानीगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

11/5/2020 11:51:22 AM

अररियाः रानीगंज विधानसभा सीट (Raniganj Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। रानीगंज सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। रानीगंज सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।

1957 में रानीगंज सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट राम नारायण मंडल ने जीत हासिल किया था। वहीं 1962 में निर्दलीय कैंडिडेट गणेश लाल वर्मा ने रानीगंज सीट पर जीत का परचम लहराया था। 1967 और 1969 में कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट डूमरलाल बैठा ने लगातार दो बार रानीगंज में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1972 में रानीगंज सीट से निर्दलीय पार्टी के टिकट पर बुंदेल पासवान ने जीत हासिल किया था। 1977 के चुनाव में रानीगंज सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट अधिकलाल पासवान ने जीत हासिल किया था। 1980 और 1985 में लगातार दो बार कांग्रेस (Congress) की टिकट पर यमुना प्रसाद राम ने रानीगंज सीट की जनता का भरोसा हासिल कर लिया था।

वहीं 1990 और 1995 के चुनाव में जनता दल की कैंडिडेट शांति देवी ने लगातार दो बार विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2000 के चुनाव में आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट के तौर पर यमुना प्रसाद राम ने रानीगंज सीट पर जीत का परचम लहराया था। वहीं 2005 के चुनाव में बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट रामजी दास ऋषिदेव रानीगंज सीट पर विजयी रहे थे तो 2010 के चुनाव में यहां से बीजेपी (BJP) की टिकट पर परमानंद ऋषिदेव ने यहां विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 2015 के चुनाव में जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट अचमित ऋषिदेव ने रानीगंज सीट पर जीत हासिल कर लिया था। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रानीगंज सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट अचमित ऋषिदेव ने जीत हासिल कर लिया था। अचमित ऋषिदेव ने चुनाव में 77 हजार 717 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट रामजी ऋषिदेव को 62 हजार 787 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अचमित ऋषिदेव ने रामजी ऋषिदेव को 14 हजार 930 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं 6 हजार 351 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रानीगंज सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर परमानंद ऋषिदेव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। परमानंद ऋषिदेव ने चुनाव में 65 हजार 111 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) की कैंडिडेट शांति देवी ने 41 हजार 458 वोट हासिल किया था। इस तरह से परमानंद ऋषिदेव ने शांति देवी को 23 हजार 653 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट हरि प्रसाद वैश्यंत्री ने 9 हजार 955 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रानीगंज सीट से बीजेपी (BJP) के टिकट पर रामजी दास ऋषिदेव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। रामजी दास ऋषिदेव ने चुनाव में 34 हजार 796 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) की कैंडिडेट शांति देवी को 30 हजार 690 वोट मिला था। इस तरह से रामजी दास ऋषिदेव ने शांति देवी को 4 हजार 106 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अशोक पासवान ने 26 हजार 863 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static