Ramgarh Assembly Seat: रामगढ़ विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/8/2020 12:47:15 PM

 

कैमूरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक रामगढ़ विधानसभा सीट (Ramgarh Assembly Seat) है। कैमूर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है और इस सीट पर पहली बार चुनाव भी 1951 में ही हुए। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) के राम चंद्र राय चुनाव जीते। 1957 में इस सीट पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के दशरथ तिवारी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1962 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के खाते में गई और विश्वनाथ राय चुनाव जीते। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के एस सिंह विधायक चुने गए। 1969 में कांग्रेस (Congress) ने फिर से वापसी की और विश्वनाथ राय विधायक (MLA) बने। इसके बाद 1972 में सोशलिस्ट पार्टी तो 1977 में जनता पार्टी की तरफ से सचिदानंद सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

1980 में कांग्रेस (Congress) इंदिरा की प्रभावती सिंह चुनाव जीतीं। 1985 में लोकदल के जमुना प्रसाद शर्मा विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 1990 में अर्जुन राम तो 1995 में जगदानंद सिंह जनता दल की तरफ से चुनाव जीते। इसके बाद 2010 तक लगातार इस सीट पर राष्ट्रीय जनता का ही कब्जा रहा, जिसमें 2005 के फरवरी और अक्टूबर में जगदानंद सिंह तो 2009 के उपचुनाव और 2010 में अम्बिका सिंह यादव चुनाव जीते। 2015 में यह सीट पहली बार भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई और अशोक कुमार सिंह विधायक (MLA) चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अशोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अम्बिका सिंह को 8 हजार 11 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अशोक कुमार सिंह को कुल 57 हजार 501 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अम्बिका सिंह को कुल 49 हजार 490 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP)  के प्रमोद सिंह को कुल 35 हजार 796 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अम्बिका सिंह ने निर्दलीय अशोक कुमार सिंह को 2 हजार 978 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अम्बिका सिंह को कुल 30 हजार 787 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे असोक कुमार सिंह को कुल 27 हजार 809 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुधाकर सिंह को कुल 18 हजार 551 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जगदानंद सिंह ने बहुजन सामज पार्टी (BSP) के राम प्रताप सिंह को 21 हजार 817 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। जगदानंद सिंह को कुल 51 हजार 804 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम प्रताप सिंह को कुल 29 हजार 987 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी (BJP) की मालती गुप्ता को कुल 15 हजार 883 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो 2015 में इस सीट पर बीजेपी (BJP) को जीत मिली थी जबकि उसके पहले दो चुनाव में राजद (RJD) के उम्मीदवार चुनाव जीते थे। इस बार भी इस सीट पर मुकाबला काफी टक्कर का होने वाला है क्योंकि कोरोना और बाढ़ की वजह से जहां एक ओर लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति देखने को मिल रहा है तो वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को काफी जोर शोर से उठा रही है। हालांकि बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) इस बार एक साथ चुनावी मैदान में हैं लेकिन फिर भी राजनीतिक पंडितों के लिए कुछ कह पाना काफी मुश्किल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static