Rajpur Assembly Seat: राजपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/8/2020 3:47:20 PM

बक्सरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक राजपुर विधानसभा सीट (Rajpur Assembly Seat) है। बक्सर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1977 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1977 में विधानसभा के चुनाव हुए और जनता पार्टी के नंद किशोर प्रसाद को जीत मिली। साल 1980 में इस सीट पर कांग्रेस इंदिरा के चटुरी राम विधायक (MLA) चुने गए। 1985 और 1990 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम नारायण राम लगातार 2 बार चुनाव जीते और विधायक (MLA) बने। 1995 में सीपीआई के अर्जुन राम विधायक चुने गए। 2000 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के छेदीलाल राम विधायक (MLA) बने। 2005 के फरवरी में इस सीट पर सीपीएमएल (CPML) की श्याम प्यारी देवी विधायक (MLA) चुनी गईं। इसके बाद 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में भी श्याम प्यारी देवी ही चुनाव जीतीं लेकिन इस बार वो जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से मैदान में थी। इसके बाद 2010 और 2015 में भी इस सीट पर जेडीयू (JDU) का ही कब्जा रहा और दोनों बार संतोष कुमार निराला विधायक (MLA) चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संतोष कुमार निराला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिश्वनाथ राम को 32 हजार 752 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। संतोष कुमार निराला को कुल 84 हजार 184 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बिश्वनाथ राम को कुल 51 हजार 396 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लालजी राम को कुल 17 हजार 31 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संतोष कुमार निराला ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के छेदी लाल राम को 15 हजार 239 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। संतोष कुमार निराला को कुल 54 हजार 802 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे छेदी लाल राम को कुल 39 हजार 563 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के पंकज कुमार को कुल 18 हजार 389 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की श्याम प्यारी देवी ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संतोष कुमार निराला को 5 हजार 700 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। श्याम प्यारी देवी को कुल 32 हजार 137 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे संतोष कुमार निराला को कुल 26 हजार 437 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे राजद (RJD) के छेदी लाल राम को कुल 18 हजार 714 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार जेडीयू (JDU) का ही कब्जा रहा है। पिछली बार जेडीयू-राजद के साथ चुनावी मैदान में थी लेकिन इस बार एक बार फिर से बीजेपी के साथ चुनाव लड़रही है, तो वहीं इस बार कई गठबंधन चुनावी मैदान में है। इसलिए किसकी जीत और किसकी हार होगी यह कह पाना काफी मुश्किल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static