"RJD की हवा निकलती जा रही...10 साल बाद डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस', बिहार में गरजे राजनाथ सिंह

Wednesday, May 29, 2024-02:47 PM (IST)

​काराकाट: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि RJD की हवा निकलती जा रही है। अब इन लोगों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन बना लिया है।

'लालटेन का तेल अब समाप्त हो रहा'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद के बारे में मैं केवल एक बात कहूंगा कि लालटेन कितनी रौशनी देगा? लालटेन ज्यादा से ज्यादा एक कमरे में रोशनी दे सकता है इससे ज्यादा लालटेन की ताकत नहीं है। लालटेन की हालत ये हो गई है कि लालटेन का तेल अब समाप्त हो रहा है। जब लालटेन का तेल खत्म होने लगता है तब बत्ती भभकने लगती है मतलब अब लालटेन बुझने वाली है। यही हाल RJD के लालटेन का है।

'10 साल बाद लुप्त हो जाएगी कांग्रेस'
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत तो ये हो गई है कि 10 साल बाद अगर आप घर के बच्चे से पूछेंगे कि कांग्रेस तो कहेगा कौन कांग्रेस? जैसे धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है वैसे ही भारत की राजनीति से कांग्रेस 10 साल बाद लुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 52 वर्ष तक हुकूमत की। इसके बाद भी भारत को जहां ले जाना चाहिए था नहीं ले जा सकी। आज भारत दुनिया के मंचो पर बोलता है तो दुनिया कान खोल कर सुनती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static