Rajgir Assembly Seat: राजगीर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/15/2020 1:31:56 PM

नालंदाः बिहार का राजगीर विधानसभा सीट (Rajgir Assembly Seat) नालंदा लोकसभा के तहत आता है। 1957 में ही राजगीर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। राजगीर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।

1957 में राजगीर सीट से सीएनपी एसपी जेपी के कैंडिडेट श्याम सुंदर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1962 में राजगीर सीट पर कांग्रेस (Congess) कैंडिडेट बलदेव प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। वहीं 1967 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय जनसंघ की टिकट पर जे प्रसाद ने कांग्रेस (Congress) को मात दे दी थी। 1969 में में भी भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट यदुनंदन प्रसाद ने जीत हासिल किया था। वहीं 1972 के चुनाव में राजगीर से सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1977 के चुनाव में राजगीर सीट से जेएनपी (JNP) की टिकट पर सत्यदेव नारायण आर्या ने विरोधियों को मात देने में सफलता हासिल की थी।

1980 और 1985 के चुनाव में राजगीर विधानसभा सीट से सत्यदेव नारायण आर्या ने बीजेपी (BJP) की टिकट से जीत हासिल किया था। 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीपीआई (CPI) कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु ने राजगीर में जनता का समर्थन हासिल किया था। 1995, 2000, 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में चार बार लगातार सत्यदेव नारायण आर्य ने बीजेपी (BJP) की टिकट पर राजगीर में जीत हासिल किया था। वहीं 2015 के चुनाव में राजगीर से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रवि ज्योति ने सभी विरोधियों को हरा दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में राजगीर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर रवि ज्योति कुमार ने जीत हासिल की थी। रवि ज्योति कुमार ने चुनाव में 62 हजार 9 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट सत्यदेव नारायण आर्य को 56 हजार 619 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रवि ज्योति कुमार ने सत्यदेव नारायण आर्य को 5 हजार 390 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट अमित कुमार पासवान, 4 हजार 668 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में राजगीर सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर सत्यदेव नारायण आर्य ने जीत हासिल की थी। सत्यदेव नारायण आर्य ने चुनाव में 50 हजार 648 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) की कैंडिडेट धनंजय कुमार ने 23 हजार 697 वोट हासिल किया था। इस तरह से सत्यदेव नारायण आर्य ने धनंजय कुमार को 26 हजार 951 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट मोनी देवी, 6 हजार 599 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में राजगीर सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर सत्यदेव नारायण आर्य ने जीत हासिल की थी। सत्यदेव नारायण आर्य ने चुनाव में 36 हजार 344 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अर्जुन पासवान को 10 हजार 328 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्यदेव नारायण आर्य ने अर्जुन पासवान को 12 हजार 937 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीएम (CPM) कैंडिडेट परमेश्वर प्रसाद, 9 हजार 858 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Ramanjot