राहुल गांधी ने शुरू की बिहार चुनाव की तैयारी, वर्चुअल रैली को किया संबोधित

8/6/2020 4:15:15 PM

 

पटनाः बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में नजर आ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज से मिशन बिहार की शुरुआत कर दी है।
PunjabKesari
राहुल गांधी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की मौजूदा स्थिति, बाढ़-कोरोना का असर और राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। उन्होंने चीन विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी घेराव किया। उन्होंने कहा कहा कि पीएम मोदी चीन मामले में देश से झूठ बोलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं।
PunjabKesari
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि चीन ने बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों को मार दिया, लेकिन हमारे पीएम चुप हैं। आखिर जवानों के परिवार को कौन बताएगा कि सैनिक क्यों शहीद हुए हैं। चीन आज भी हमारी जमीन पर कब्जा किए हुए है। बता दें कि वर्चुअल संवाद में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, अन्य पदाधिकारी, केंद्रीय टीम के कुछ नेता और प्रभारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static