आज झारखंड आ रहे हैं Rahul Gandhi, संविधान सम्मेलन में लेंगे भाग, 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ करेंगे संवाद

Saturday, Oct 19, 2024-12:12 PM (IST)

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी शनिवार को रांची आएंगे। यहां राहुल गांधी राजधानी के शौर्य सभागार में संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। संविधान सम्मेलन कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सम्मेलन में सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे। राहुल गांधी 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, राहुल गांधी के दौरे को लेकर विभिन्न संगठनों और पार्टी की ओर से तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सूचना के मुताबिक राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रत्याशियों के नाम की मुहर लगेगी। इसी दिन कांग्रेस महाराष्ट्र में भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

PunjabKesari

उधर, बीते शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम की चर्चा की गयी। चुनाव समिति के सदस्यों से सादे कागज में सभी विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम मांगे गये। बैठक के नाम पर खानापूर्ति हुई। बैठक की औपचारिकता पूरी करते हुए सर्वसम्मति से केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल हुए। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस अपने कोटे के प्रत्याशियों की सूची तैयार करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static