"राहुल गांधी इडियट है", ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद Nishikant Dubey

Friday, Feb 20, 2026-02:21 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड की राजनीति में एक बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘इडियट’ कह दिया। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सत्ता व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

दुमका में प्रचार के दौरान दिया बयान

दुमका में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत में निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी के पीछे नहीं पड़ी है, बल्कि सच सामने ला रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1963 से अब तक कांग्रेस सरकारों ने कई सांसदों को निलंबित किया है।

नेहरू और विदेश नीति पर भी साधा निशाना

सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नेहरू के समय तिब्बत को लेकर लिए गए फैसलों के कारण चीन भारत का पड़ोसी बना। उनका आरोप था कि अंग्रेजों के समय जो ‘बफर स्टेट’ नीति थी, उसे कांग्रेस ने खत्म कर दिया, जिसका असर आज सीमा विवाद के रूप में दिख रहा है।

कश्मीर, चीन और ईवीएम पर टिप्पणी

निशिकांत दुबे ने कश्मीर मुद्दे और चीन सीमा विवाद को भी कांग्रेस की नीतियों से जोड़ा। साथ ही उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे सत्ता में थे तब ईवीएम सही थी, लेकिन अब हार के बाद उन्हें मशीन और सुप्रीम कोर्ट दोनों पर संदेह हो रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static