Raghunathpur Assembly Seat: रघुनाथपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/23/2020 6:26:17 PM

सीवानः बिहार का रघुनाथपुर विधानसभा सीट (Raghunathpur Assembly Seat) सीवान लोकसभा के तहत आता है। 1951 में रघुनाथपुर सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में रघुनाथपुर में हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट राम नंदन यादव ने जीत हासिल की थी।

1957 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामदेव सिन्हा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए चुनाव में रघुनाथपुर सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट रामानंद यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1967 में रघुनाथपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट आर सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1969 में यहां हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट रामानंद यादव ने एक बार फिर जीत हासिल की थी।

वहीं 1972 में रघुनाथपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एनसीओ के कैंडिडेट श्रीनिवास एन सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1977 में हुए चुनाव में यहां से बिक्रम कौर ने जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल किया था। 1980,1985 और 1990 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर विजय शंकर दुबे ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी, तो 1995 में जनता दल के टिकट पर बिक्रम कुंवर ने रघुनाथपुर सीट पर कब्जा कर लिया था। वहीं 2000 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट विजय शंकर दुबे ने जीत हासिल किया था। 2005 के अक्टूबर महीने में जेडीयू (JDU) की टिकट पर जगमातो देवी ने रघुनाथपुर सीट पर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2010 के रघुनाथपुर सीट से विक्रम कुंवर ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2015 में यहां हुए चुनाव में आरजेडी (RJD) की टिकट से हरि शंकर यादव ने जीत हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रघुनाथपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट से हरिशंकर यादव ने जीत हासिल किया था। हरिशंकर यादव ने चुनाव में 61 हजार 42 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह को 50 हजार 420 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से हरिशंकर यादव ने मनोज कुमार सिंह को 10 हजार 622 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल CPI(ML)L के कैंडिडेट अमरनाथ यादव, 16 हजार 714 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रघुनाथपुर सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विक्रम कुंवर ने जीत हासिल की थी। विक्रम कुंवर ने चुनाव में 33 हजार 474 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई एमएल एल CPI(ML)L के कैंडिडेट अमरनाथ यादव ने 18 हजार 362 वोट हासिल किया था। इस तरह से विक्रम कुंवर ने अमरनाथ यादव को 15 हजार 112 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट हामिद रजा खान, 15 हजार 557 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रघुनाथपुर सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट जगमातो देवी ने जीत हासिल की थी। जगमातो देवी ने चुनाव में 39 हजार 917 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट विजय शंकर दुबे ने चुनाव में 19 हजार 60 वोट हासिल किया था। इस तरह से जगमातो देवी ने विजय शंकर दुबे को 20 हजार 857 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट कमरूल हक, 16 हजार 95 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Nitika