Pranpur Assembly Seat: प्राणपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/29/2020 12:41:24 PM

कटिहार: बिहार का प्राणपुर विधानसभा सीट (Pranpur Assembly Seat) कटिहार लोकसभा के तहत आता है। 1977 में प्राणपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी के टिकट पर महेंद्र नारायण यादव ने जीत हासिल की थी। 1980 में यहां से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद शकूर ने विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में विरोधियों को मात दे दिया था।

1985 में मंगन इंसान ने प्राणपुर सीट पर कांगेस की टिकट पर जीत हासिल की थी। 1990 और 1995 में प्राणपुर सीट पर जनता दल के टिकट पर महेंद्र नारायण यादव ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2000 के चुनाव में यहां से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट बिनोद कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 में प्राणपुर सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट महेंद्र नारायण यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2010 और 2015 में प्राणपुर सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट से बिनोद कुमार सिंह ने लगातार 2 बार जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। इस बार बिनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन की वजह से उनकी पत्नी बीजेपी (BJP) की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इस बार उन्हें इलाके की जनता का भावनात्मक समर्थन भी मिलना तय माना जा रहा है। साथ ही जेडीयू (JDU) के साथ गठजोड़ की वजह से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट की स्थिति बहुत मजबूत लग रही है। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में प्राणपुर सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर बिनोद कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। बिनोद कुमार सिंह ने चुनाव में 47  हजार 294 वोट हासिल किया था। वहीं एनसीपी की कैंडिडेट इशरत परवीन को 39 हजार 823 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बिनोद कुमार सिंह ने इशरत परवीन को 7 हजार 471 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट तौकीर आलम, 39 हजार 653 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में प्राणपुर सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर बिनोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। बिनोद कुमार सिंह ने चुनाव में 43 हजार 660 वोट हासिल किया था। वहीं एनसीपी की कैंडिडेट इशरत परवीन ने 42 हजार 994 वोट हासिल किया था। इस तरह से बिनोद कुमार सिंह ने इशरत परवीन को महज 666 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट अब्दुल जलील ने 13 हजार 925 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में प्राणपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर महेन्द्र नारायण यादव ने जीत हासिल की थी। महेन्द्र नारायण यादव ने चुनाव में 38 हजार 772 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट बिनोद कुमार सिंह को 34 हजार 386 वोट मिले थे। इस तरह से महेन्द्र नारायण यादव ने बिनोद कुमार सिंह को 4 हजार 386 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अब्दुस सुब्हान, 15 हजार 620 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static