Bihar Politics: विपक्षी बैठक के बाद AAP में पोस्टर विवाद, पार्टी के एक धड़े ने बैठक को बताया 'असफल' तो दूसरे ने फाड़े पोस्टर

Sunday, Jun 25, 2023-01:16 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई। बैठक के बाद राजधानी में फिर पोस्टर पॉलिटिक्स देखने को मिल रहा है। आज पटना की सड़कों पर तथाकथित आप कार्यकर्ता विकास कुमार ज्योति के द्वारा पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में विपक्षी पार्टियों की बैठक को असफल बताया गया है। 

PunjabKesari

पोस्टर में फिर से अरविंद केजरीवाल को 2024 में पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट किया गया है। साथ ही पोस्टर में लिखा गया है कि 'पहले करो समर्थन अध्यादेश का तब करेंगे समर्थन विपक्षी एकता के जनादेश का।' दूसरे पोस्टर में लिखा गया अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव का विपक्षी एकता के बैठक में अपमान क्यों? 

PunjabKesari

इधर जैसे ही बिहार प्रदेश के आप नेताओं को इस पोस्टर की जानकारी हुई। आप नेता आग बबूला होकर पटना की सड़कों पर उतर गए। उन्होंने विकास ज्योति के द्वारा लगाए गए सभी पोस्टरों को फाड़ दिया। साथ ही उन्होंने यह आरोप लगाया कि जिसने यह पोस्टर लगाया है यह आप का सदस्य ही नहीं है। यह व्यक्ति राजनीति प्रतिशोध की भावना से किसी पार्टी के सह पर ऐसा कर रहा है।

PunjabKesari

भले ही विपक्षी नेता इस बैठक को सफल बताने में लगे हुए हैं। वहीं केजरीवाल की पार्टी आप का आंतरिक मामला अब सड़कों पर दिखने लगा है। यह जरूरी है कि 'आप' राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता पर अपने रुख को स्पष्ठ करे।                         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static