स्कूल के प्रिंसिपल ने महिला नर्सिंग स्टाफ से की गंदी हरकत, चैंबर में बुलाकर बोला- सिर्फ kiss करने दो...

5/27/2022 5:27:20 PM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से एक प्रिंसिपल की घटिया करतूत सामने आई है, जहां पर प्रिंसिपल महिला नर्सिंग स्टाफ को बीपी चेक करने के बहाने अपने चैंबर में बुलाता था और उसके साथ गंदी हरकतें करता था। हद तो तब हो गई जब उसने महिला को बुलाकर बोला... सिर्फ kiss करने दो। वहीं अब पीड़िता ने तंग आकर हवस के शिकारी प्रिंसिपल की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड की और उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी रांची के कडरू इलाके के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है, जहां के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ अरगोड़ा थाना में 24 मई को एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा कि प्रिंसिपल हर रोज ब्लड प्रेशर चेक कराने के बहाने अपने चैंबर में बुलाता था। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करता था। प्रिंसिपल व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेजता था। इतना ही नहीं कई बार उसने व्हाट्सएप चैट और न्यूड वीडियो कॉल करने का भी दबाव बनाया।

वहीं पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन प्रिंसिपल जबरन उसके कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने इसका ऑडियो और वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। बता दें कि पीड़िता ने 2 साल के उत्पीड़न के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static