PK ने CM पर लगाया आरोप, कहा- सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार ने PM मोदी के छुए ‘‘पैर"

Saturday, Jun 15, 2024-08:29 AM (IST)

 

भागलपुरः राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘पैर छुए''।

किंगमेकर' के रूप में फड़फड़ाते हुए नीतीश कुमार ने मोदी के पैर छूने की कोशिश  की

अपने जन सुराज अभियान के तहत शुक्रवार को यहां एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा, ‘‘देश ने कुछ दिन पहले देखा होगा कि मीडिया के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के हाथ में भारत सरकार की कमान है। नीतीश कुमार अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी। इतनी ताकत है नीतीश कुमार के हाथ में।'' उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा? बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा। बिहार के जिलों में चीनी की फैक्ट्रियां चालू हो जाए- यह नहीं मांगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए- यह नहीं मांगा। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि तो फिर उन्होंने क्या मांगा? नीतीश कुमार ने मांग रखी कि 2025 के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहें और इसके लिए भाजपा भी समर्थन कर दे। बिहार के सभी लोगों की इज्जत उन्होंने बेच दी।''

Prashant Kishor Asked from Nitish Kumar If I was Fool Then Why Did You Keep  Me Advisor for 2 Years | Bihar Politics: डर और घबराहट में जी रहे नीतीश  कुमार? प्रशांत

वहीं प्रशांत किशोर ने नीतीश पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘‘13 करोड़ लोगों के जो नेता हैं, हमलोगों का अभिमान हैं, सम्मान हैं, वह पूरे देश के सामने झुक कर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं।'' जन सुराज अभियान की शुरुआत करने से पहले नीतीश की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके किशोर पिछले सप्ताह नई दिल्ली में राजग की एक बैठक में मोदी को राजग का नेता घोषित किए जाने के बाद नीतीश द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप की ओर इशारा कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static