Pirpainti Assembly Seat: पीरपैंती विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/18/2020 2:53:01 PM

 

भागलपुरः बिहार का पीरपैंती विधानसभा सीट (Pirpainti Assembly Seat) भागलपुर लोकसभा के तहत आता है। पीरपैंती सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1957 में पीरपैंती विधानसभा सीट (Pirpainti Vidhan Sabha Seat) अस्तित्व में आया था।

1957 में पीरपैंती सीट से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट रामजनम महतो ने जीत हासिल किया था। 1962 में कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट बैकुंठ राम ने पीरपैंती में जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 1967, 1969, 1972 और 1977 में सीपीआई (CPI) की टिकट पर अंबिका प्रसाद ने विरोधियों को मात देकर पीरपैंती में जीत हासिल किया है। 1980 और 1985 में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट दिलीप कुमार सिन्हा ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। वहीं 1990 और 1995 में 2 बार लगातार सीपीआई (CPI) के टिकट पर अंबिका प्रसाद ने जीत हासिल किया था। 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट शोभाकांत मंडल ने पीरपैंती सीट से चुनाव जीत लिया था। 2010 में पीरपैंती विधानसभा चुनाव (Pirpainti Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी (BJP) के टिकट पर अमन कुमार ने जीत हासिल किया था। 2015 में पीरपैंती विधानसभा चुनाव (Pirpainti Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी के कैंडिडेट राम विलास पासवान ने जनता का समर्थन हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पीरपैंती सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर रामविलास पासवान ने जीत हासिल की थी। रामविलास पासवान ने चुनाव में 80 हजार 58 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट ललन कुमार को 74 हजार 914 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामविलास पासवान ने ललन कुमार को 5 हजार 144 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट हीरालाल पासवान, 4 हजार 622 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पीरपैंती सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर अमन कुमार ने जीत हासिल की थी। अमन कुमार ने 48 हजार 493 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट रामविलास पासवान ने 42 हजार 741 वोट हासिल किया था। इस तरह से अमन कुमार ने रामविलास पासवान को 5 हजार 752 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट विजय कुमार पासवान 9 हजार 149 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पीरपैंती सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर शोभाकांत मंडल ने जीत हासिल की थी। शोभाकांत मंडल ने 31 हजार 46 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट दिलीप कुमार सिन्हा को 29 हजार 591 वोट मिला था। इस तरह से शोभाकांत मंडल ने दिलीप कुमार सिन्हा को महज एक हजार 455 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अंबिका प्रसाद, 28 हजार 452 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Nitika