Phulparas Assembly Seat: फुलपरास विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/22/2020 1:02:36 PM

 

पटनाः बिहार का फुलपरास विधानसभा सीट (Phulparas Assembly Seat) झंझारपुर लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही फुलपरास सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट काशीनाथ मिश्रा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 और 1962 में फुलपरास सीट पर हुए चुनाव में रसिक लाल यादव ने लगातार 2 बार जीत हासिल की थी।

1967 और 1969 के चुनाव में भी फुलपरास सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट धनिकलाल मंडल ने लगातार 2 बार जीत हासिल की थी। 1972 में फुलपरास से एसओपी की टिकट पर उत्तम लाल यादव ने जनता का समर्थन जीत लिया था। 1977 में यहां से जनता पार्टी की टिकट पर देवेंद्र प्रसाद यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1980 में फुलपरास सीट से जनता पार्टी की टिकट पर सुरेंद्र यादव ने जनता का भरोसा जीत लिया था। 1985 में फुलपरास सीट से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट के तौर पर हेमलता यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं जनता दल के कैंडिडेट ने 1990 के चुनाव में यहां से रामकुमार यादव ने जीत हासिल किया था। 1995 के चुनाव में फुलपरास सीट से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट के तौर पर देवनाथ यादव ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2000 के चुनाव में फुलपरास सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर रामकुमार यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 2005 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट देवनाथ यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में गुलजार देवी यादव ने जेडीयू (JDU) की टिकट पर लगातार 2 बार जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में फुलपरास सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर गुलजार देवी ने जीत हासिल की थी। गुलजार देवी ने चुनाव में 64 हजार 368 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट रामसुंदर यादव को 50 हजार 953 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से गुलजार देवी ने रामसुंदर यादव को 13 हजार 415 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट ज्योति झा, 10 हजार 861 वोट तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में फुलपरास सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर गुलजार देवी ने जीत हासिल की थी। गुलजार देवी ने चुनाव में 36 हजार 113 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार चौधरी ने 23 हजार 769 वोट हासिल किया था। इस तरह से गुलजार देवी ने वीरेंद्र कुमार चौधरी को 12 हजार 344 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सत्य नारायण अग्रवाल, 9 हजार 108 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में फुलपरास सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर देवनाथ यादव ने जीत हासिल की थी। देवनाथ यादव ने चुनाव में 29 हजार 500 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट भारत भूषण मंडल को 24 हजार 522 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से देवनाथ यादव ने भारत भूषण मंडल को 4 हजार 978 वोट से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट राम कुमार यादव, 23 हजार 321 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Nitika