बिहार में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, पटना के गांधी मैदान में लोगों ने अदा की नमाज

Monday, Jun 17, 2024-11:58 AM (IST)

पटना: देश भर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी तरह बिहार के पटना में भी मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी है। 

PunjabKesari

इस मौके पर लोगों ने अपने और देश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगीं और अमन एवं सुकून के साथ कुर्बानी के इस त्योहार को मनाने की अपील की। बकरीद को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बकरीद के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। 

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। उन्होंने कहा कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना ही इस त्योहार का आदर्श है। त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और बढ़ जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static