Patepur Assembly Seat: पातेपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/27/2020 12:42:47 PM

वैशालीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक पातेपुर विधानसभा सीट (Patepur Assembly Seat) है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें 1951 हुए चुनाव में इस सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नथुनी महतो चुनाव जीते। लेकिन अगले ही साल इस सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें कांग्रेस (Congress) के बी दुबे ने बाजी मार ली। 1957 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और मंसूर अहसन अजाज़ी विधायक चुने गए। 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कमलेश राय चुनाव जीते। इसके बाद 1967 और 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के पलटन राम लगातार दो बार विधायक चुने गए। 1972 में यह सीट सीपीआई (CPI) के खाते में गई और रिघन राम जीते।

1977 में जनता पार्टी ने कब्जा जमाया और पलटन राम एक बार फिर से विधायक चुने गए। 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर के शिवनंदन पासवान विधायक बने। 1985 में बालेश्वर सिंह पासवान ने यह सीट कांग्रेस (Congress) की झोली में डाली। 1990 में जनता के रामसुंदर दास विधायक बने। 1991 में हुए उपचुनाव में जनता दल के ही एल महतो विधायक बने। 1995 में भी जनता दल का ही कब्जा रहा और इस बार महेंद्र भाटिया विधायक चुने गए। 2000 में राजद (RJD) की टिकट पर प्रेमा चौधरी चुनाव जीतीं।

2005 के फरवरी में हुए चुनाव में यह सीट लोजपा (LJP) के खाते में गई और महेंद्र भाटिया एक बार फिर से विधायक चुने गए लेकिन सरकार नहीं बन पाई। जिसके बाद 2005 के ही अक्टूबर में फिर से चुनाव हुए और इस बार इस सीट पर राजद की प्रेमा चौधरी एक बार फिर विधायक चुनी गईं। 2010 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और महेंद्र भाटिया चुनाव जीते। लेकिन 2015 में बीजेपी (BJP) इस सीट पर वापसी नहीं कर पाई और एक बार फिर से राजद (RJD) की प्रेमा चौधरी विधायक चुनी गईं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रेमा चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महेंद्र भाटिया को 12 हजार 461 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। प्रेमा चौधरी को कुल 67 हजार 548 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे महेंद्र भाटिया को कुल 55 हजार 87 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय रतन लाल को मात्र 4 हजार 379 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महेंद्र भाटिया ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रेमा चौधरी को 16 हजार 667 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। महेंद्र भाटिया को कुल 53 हजार 762 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहीं प्रेमा चौधरी को कुल 39 हजार 95 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय संजय पासवान को मात्र 4 हजार 263 वोट से संतोष करना पड़ा था।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रेमा चौधरी ने लोजपा (LJP) के महेंद्र बैठा को 3 हजार 516 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। प्रेमा चौधरी को कुल 32 हजार 792 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे महेंद्र बैठा को कुल 29 हजार 276 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी (BJP) के चंद्रिका दास को कुल 12 हजार 862 वोट मिले थे।

पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार का चुनाव कई मायनों में काफी अलग है क्योंकि इस बार कई गठबंधन मैदान में मौजूद है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Ramanjot