Big Breaking... पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, NDA में सीट नहीं मिलने से थे नाराज

3/19/2024 11:51:46 AM

पटनाः आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पशुपति पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की है। दरअसल, पशुपति पारस एनडीए में सीट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। 

Image

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, "5-6 दिन पहले मैंने प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा, जब तक NDA सीटों की घोषणा नहीं करती। मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।"

बता दें कि इससे एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राज्य में अपने सीट-बंटवारा समझौते की घोषणा की थी, जिसमें पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी के खाते में एक भी सीट नहीं गई थी, जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (रामविलास) को 5 सीटें मिली हैं हालांकि अब पशुपति पारस के राजद में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह राजद के संपर्क में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static