Paroo Assembly Seat: पारू विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/22/2020 1:24:39 PM

वैशालीः बिहार का पारू विधानसभा सीट (Paroo Assembly Seat) वैशाली लोकसभा के तहत आता है। 1957 में पारू सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट नवल किशोर सिन्हा ने जीत हासिल की थी। 1962 में हुए चुनाव में पारू सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर चंदू राम ने जनता का भरोसा हासिल किया था।

वहीं 1967 में यहां हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट एस एस सिंह ने जीत हासिल की थी। एस गिरी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं 1969 और 1972 में लगातार दो बार कांग्रेसी कैंडिडेट बीरेंद्र कुमार सिंह ने पारू में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1977 में पारू से जनता पार्टी के कैंडिडेट श्याम कुमार प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1980 में पारू सीट पर जेएनपी एसआर की टिकट पर नितिश्वर प्रसाद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था।

1985 में यहां से लोकदल की टिकट पर उषा सिंह ने सभी विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1990 में पारू से निर्दलीय कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 में पारू से मिथिलेश प्रसाद यादव ने जनता दल की टिकट पर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो गए थे। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पारू से एक बार फिर मिथिलेश प्रसाद यादव ने ही जीत हासिल की थी। लेकिन 2005,2010 और 2015 के चुनाव में बीजेपी (BJP) की टिकट पर अशोक कुमार सिंह ने लगातार तीन बार जीत का परचम लहराया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पारू सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह ने चुनाव में 80 हजार 445 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शंकर प्रसाद को 66 हजार 906 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने शंकर प्रसाद को 13 हजार 539 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं नोटा 5 हजार 825 वोट के साथ तीसरे स्थान पर था।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पारू सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह ने चुनाव में 53 हजार 609 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट मिथिलेश प्रसाद यादव ने 34 हजार 582 वोट हासिल किया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने मिथिलेश प्रसाद यादव को 19 हजार 27 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अनुनय कुमार सिंह 11 हजार 337 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पारू सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह ने चुनाव में 43 हजार 569 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट मिथिलेश प्रसाद यादव को 40 हजार 489 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने मिथिलेश प्रसाद यादव को 3 हजार 80 वोट से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट शंकर महतो, 5 हजार 62 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Ramanjot