Paliganj Assembly Seat: पालीगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

10/6/2020 3:21:07 PM

 

पाटलिपुत्रः बिहार का पालीगंज विधानसभा सीट (Paliganj Assembly Seat) पाटलिपुत्र लोकसभा के तहत आता है। 1951 में पालीगंज विधानसभा सीट (Paliganj Vidhan Sabha Seat) अस्तित्व में आया था। पालीगंज सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैंडिडेट राम लखन सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में पालीगंज सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की थी।

1962 में पालीगंज सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट पर रामलखन सिंह यादव ने जीत का परचम लहराया था तो 1967 और 1969 में पालीगंज सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की थी। पालीगंज सीट से 1972 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने कांग्रेस (Congress) की टिकट पर जनता का भरोसा हासिल करने में कामयाबी हासिल किया था। वहीं 1977 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर जनता का भरोसा हासिल कर लिया। 1980,1985 और 1990 में कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट राम लखन सिंह यादव ने सभी विरोधियों को पालीगंज में धूल चटा दिया था।

1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पालीगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की थी तो 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में दीनानाथ सिंह यादव ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पालीगंज से सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट नंद किशोर नंदा ने जीत हासिल किया था तो 2010 के विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट डॉक्टर उषा विद्यार्थी ने विरोधियों को मात दे दी थी। 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एक बार फिर ये सीट आरजेडी (RJD) के झोली में जा गिरी। आरजेडी (RJD) की टिकट पर जयवर्धन यादव ने पालीगंज विधानसभा सीट पर जीत हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पालीगंज सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर जयवर्धन यादव ने जीत हासिल की थी। जयवर्धन यादव ने चुनाव में 65 हजार 932 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट राम जनम शर्मा को 41 हजार 479 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट जयवर्धन यादव ने बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट राम जनम शर्मा को 24 हजार 453 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट अनवर हुसैन 19 हजार 438 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पालीगंज सीट पर बीजेपी (BJP) कैंडिडेट उषा विद्यार्थी ने जीत हासिल की थी। उषा विद्यार्थी ने 43 हजार 692 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट जयवर्धन यादव ने 33 हजार 450 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट उषा विद्यार्थी ने आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट जयवर्धन यादव को 10 हजार 242 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट एनके नंदा 16 हजार 748 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में पालीगंज सीट से सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट नंद कुमार नंदा ने जीत हासिल की थी। सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट नंद कुमार नंदा ने 30 हजार 120 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट उषा विद्यार्थी को 29 हजार 228 वोट मिले थे। इस तरह से नंद कुमार नंदा ने उषा विद्यार्थी को 892 वोट से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दीनानाथ सिंह यादव 25 हजार 223 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी। 

Nitika