"NDA सरकार द्वारा हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया गया", I.N.D.I.A गठबंधन की रैली में BJP पर बरसीं कल्पना सोरेन

3/31/2024 2:39:50 PM

रांची/दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली दौरे पर है। कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं हैं। इंडी गठबंधन की महारैली में कल्पना सोरेन ने कहा कि आज यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं, उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है।



"हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं"
कल्पना ने कहा कि आज भारत में बाबा साहब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा। कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इंडी अलायंस की पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आएं। वहीं, इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हुए।



बता दें कि बीते शनिवार को कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। इस अवसर पर सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद कल्पना ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी और कल्पना सोरेन ने कई मुद्दों पर बातचीत की।

Content Editor

Khushi