माघ पूर्णिमा के अवसर पर लाखों शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ गंगा घाट पर लगाई डुबकी, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा मंदिर

Saturday, Feb 24, 2024-11:16 AM (IST)

भागलपुर(अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर): बिहार के भागलपुर जिले में स्थित बाबा अजगैबीनाथ के मंदिर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर बिहार व झारखंड के लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर डुबकी लगाई।

PunjabKesari

वहीं, माघी पूर्णिमा के महत्व के बारे में अजगैबीनाथ के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि आज के दिन गंगा स्नान करने से सारे पापों का नाश होता है और बाबा भोलेनाथ का तिलकोत्सव का महत्व होने पर कांवरिया अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर देवघर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर महाशिवरात्रि में शिव व पार्वती विवाह करते हैं। इसलिए बिहार व झारखंड के शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तर वाहिनी गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते है। इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चन्द्र यादव गंगा घाट में बैरिकेडिंग नाव साफ सफाई युद्ध स्तर से किया जा रहा है।

PunjabKesari

हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हुआ अजगैबीनाथ मंदिर
थानाध्यक्ष प्रियरंजन के निर्देश पर गंगा घाट, चौक चौराहों पर सुरक्षा बल, महिला सुरक्षा बल, ग्राम रक्षा दल की तैनाती की गई है, किसी भी प्रकार के शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी मुस्तैद देखे जा रहे हैं। पुरा अजगैबीनाथ धाम बोल बम, हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो गया है, पुरा क्षेत्र केसरिया रंग से रंग गया है। बता दें कि सनातन संस्कृति में माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। आज के दिन गंगा स्नान करने से साधकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। भागलपुर के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static