Numerology Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत! बरसेगी भगवान शिव की अपार कृपा, जीवन में सुख-समृद्धि के साथ होगी धन की वर्षा

Monday, Feb 24, 2025-02:45 PM (IST)

Numerology Maha Shivratri 2025: हर साल की तरह इस साल भी लोग महाशिवरात्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और विदेश में भी महाशिवरात्री (Maha Shivratri) का त्यौहार काफी ज्यादा धूम-धाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बता दें कि, इस साल 26 फरवरी के दिन महाशिवरात्री को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिवभक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं।

 

जीवन में सुख-समृद्धि के साथ होगी धन की वर्षा

मान्यता है कि, अगर आप उपवास रख कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं तो आपके जीवन से कई तरह की परेशानी दूर हो सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे मुलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत इस महाशिवरात्रि बदल सकती है। इन मूलांक के लोगों पर महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के दिन भगवान शिव् की कृपा बरसेगी और उनके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ धन की वर्षा होगी।

 

मूलांक- 1

मूलांक 1 वालों के लिए महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का दिन बेहद ही शुभ हो सकता है। जिन लोगों का जन्म भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है उनके जीवन से कई तरह की समस्या दूर हो सकती है। इन तारीख वाले लोगों को अपने जीवन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अगर कोई काम अटका है वह भी पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिती भी बेहतर होगी। साथ ही अर आप एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वह भी जल्द मिल जाएगी।

 

मूलांक 2

मूलांक-2 की बात करें तो जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है उन लोगों के लिए महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का दिन बेहद ही शुभ हो सकता है। मूलांक 2 के लोगों के लिए लिए तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। अगर आप लंबे समय से किसी चीज को पाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस दिन वह चीज आपको मिल सकती है। इस मूलांक के स्वामी चंद्र देव को माना जाता है और भगवान शिव को ये बेहद ही प्रिय हैं।

 

मूलांक 8

मूलांक - 8 के लोगों की बात करें तो अगर किसी की जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है। महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के दिन इन लोगों को नौकरी या फिर अपने काम में तरक्की मिल सकती है। केवल यहीं नहीं, इन लोगों के मानसिक और शारीरिक सेहत में भी काफी सुधार हो सकती है। बता दें कि, स्वामी शनि देव को इस मूलांक का माना जाता है। शनि देव को भी भगवान शिव का काफी बड़ा भक्त माना जाता है। यह भी एक कारण है कि मूलांक 8 वालों के यह दिन बेहद ही शुभ हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static