बिहार में अब होगी 45 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी सहमति

Friday, Sep 27, 2024-05:07 PM (IST)

पटना: केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 में बिहार में धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित 34 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य को बढ़ाकर 45 लाख मीट्रिक टन किए जाने की सहमति दे दी है। बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने विभाग के सचिव डॉ. एन. सरवण कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी से शिष्टाचार मुलाकात करने के बाद जारी बयान में बताया कि इस दौरान राज्य हित में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

लेशी सिंह ने बताया कि चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री से आगामी खरीफ सीजन 2024-25 में केंद्र सरकार द्वारा बिहार के लिए निर्धारित धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को 34 लाख मीट्रिक टन को बढ़ाकर 45 लाख मीट्रिक टन करने का आग्रह किया गया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने लक्ष्य को पुनर्निर्धारित करने की सहमति दे दी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने वकेंद्रीकृत अधिप्राप्ति के तहत बिहार द्वारा किए गए कार्यों से संबंधित अलग-अलग कारणों से लंबित राशि को भी जारी करने का निर्देश दिया।

मंंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जोशी ने बिहार के सप्लाई चेन मैनेजमेंट के तहत पिछले दो-तीन वर्षों में आधार बेस्ड ई.पॉस प्रमाणीकरण, इंड टू इंड कंप्यूटराइजेशन एवं नई तकनीक के कुशल प्रबंधन के साथ पारदर्शी रूप से खाद्यान्न वितरण के कार्य में देश में अग्रणी रहने पर सराहना की। साथ ही राशन कार्ड से संबंधित ई.केवाईसी करने, डुप्लीकेट डाटा रद्द करने, आधारसीडिंग के लिए देश भर में बिहार के बेहतरीन कार्य की भी प्रशंसा की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बिहार को आवश्यक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static