Bihar Politics: स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने का प्रस्ताव पास, प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 125 वोट

2/12/2024 1:37:18 PM

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठंधन (NDA) ने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chaudhary) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया है। प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट पड़े हैं, जबकि विपक्ष में 112 वोट पड़े हैं। 


PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक पखवाड़े पहले ‘महागठबंधन' से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग में लौट गए थे। पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार का हिस्सा रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता चौधरी ने अपनी पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा में 128 विधायक राजग के हैं। 

PunjabKesari

राजद को बड़ा झटका
उधर, बिहार में सत्ता गंवा चुके राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सोमवार को बिहार विधानसभा के अंदर उस समय झटका लगा, जब उसके कम से कम तीन विधायक सत्ता पक्ष की ओर बैठे। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पार्टी विधायकों चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के बीच बैठने पर आपत्ति जताते हुए व्यवस्था का प्रश्न उठाया लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने व्यवस्था के प्रश्न पर कोई फैसला नहीं दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static