G20 रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ दिखे CM नीतीश

Sunday, Sep 10, 2023-02:00 PM (IST)

 

नई दिल्ली/पटनाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित जी20 नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित भव्य रात्रिभोज में उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तस्वीर में दिखाई दिए।

PunjabKesari

राष्ट्रपति की डिनर पार्टी में भाजपा शासित राज्यों के अलावा भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे थे। जी20 के डिनर पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी जी20 के डिनर कार्यक्रम में पहुंचे।

PunjabKesari

बता दें कि रात्रिभोज शुरू होने से पहले उन्होंने एक मंच पर अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी पृष्ठभूमि में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नवाशेष और भारत की अध्यक्षता में जी20 की थीम- 'वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' को दर्शाया गया। नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। यह विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static