प्राकृतिक आपदा पर नीतीश बोले- पूरा बिहार उत्तराखंड के साथ, तेजस्वी ने लोगों के लिए की प्रार्थना

Sunday, Feb 07, 2021-02:51 PM (IST)

पटनाः उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास तपोवन क्षेत्र में ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट पर एक बड़ा ग्लेशियर गिरने से बांध टूटने से अलकनंदा में भारी तबाही हुई है। प्राकृतिक आपदा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "उत्तराखंड आपदा में फंसे लोगों और राहत व बचाव कार्यों में लगे लोगों के लिए प्रार्थना। इस आपदा में पूरा बिहार उत्तराखंड के लोगों के साथ है। हमारे अधिकारी उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के सम्पर्क में हैं।


वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, "देवभूमि उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में फंसे स्थानीय निवासियों एवं राहत व बचाव कार्यों में लगे लोगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static