​नीतीश कुमार की जुबान हमेशा फिसलती ही रहती हैं, राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणी कहीं से सही नहीं: मनोज झा

4/21/2024 3:24:43 PM

पूर्णियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव( Lalu Yadav) के बच्चों को लेकर दिए बयान पर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा (Manoj Jha) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान हमेशा फिसलती ही रहती हैं। राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणी कहीं से सही नहीं है और बिहार के लिए भी सही नहीं है।

'तेजस्वी कभी भी किसी भी मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते'
मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव कभी भी किसी भी मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं और निजी हमले की शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी है। सबको पता है कि इसकी शुरुआत किसने की थी। 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा गया था। कांग्रेस की विधवा कहा गया था, यहां तक की जर्सी गाय भी कहा गया था। राजनीति में इस तरह के हमले सही नहीं है। यदि इस पर लगाम नहीं लगा तो संसदीय लोकतंत्र आहत होगा।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि आजकल कुछ लोग सब कुछ दावा करते हैं। जब उन्हें हटाया गया तो उन्होंने अपनी पत्नियों को नियुक्त किया। अब उनके बच्चे हैं। 'अब पैदा तो बहुत कर दिया। इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को, बाल बच्चा'। अब उन्होंने अपने बेटे, बेटियों हर किसी को राजनीति में शामिल कर लिया हैं। वे हर जगह कुछ न कुछ कहते रहते हैं। वे पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए मैं सभी को बताना चाहता हूं कि कोई भी काम नहीं हो पाता था।  

Content Editor

Swati Sharma