बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए Nitish Kumar ने दाखिल किया नामांकन, 21 मार्च को होगा मतदान

3/5/2024 12:26:29 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नीतीश कुमार के नामांकन में एनडीए घटक दल के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिंह, मंत्री विजय चौधरी एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो भी उपस्थित थे। 


 

मुख्यमंत्री के साथ उनकी ही पार्टी के खालिद अनवर ने भी विधान परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया है। साथ ही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने भी अपना विधान परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया है। वहीं जद (यू) के प्रमुख कुमार लगातार चौथी बार विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। 2006 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीने बाद वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। कुमार का वर्तमान कार्यकाल मई में समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में बिहार विधान परिषद की 11 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी।



बता दें कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 मार्च है। मतदान 21 मार्च को होना है।

Content Writer

Nitika