नीतीश कुमार ने पद्मश्री पाने वाली सुभद्रा देवी, कपिल देव प्रसाद और आनंद कुमार को दी बधाई
Thursday, Jan 26, 2023-08:51 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री सम्मान पाने वाले राज्य की तीन हस्तियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नीतीश कुमार ने बुधवार को मधुबनी की सुभद्रा देवी और नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में तथा पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर की है।
वहीं मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर तीनों हस्तियों को पद्म श्री सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।