​'2025 में बिहार में भाजपा के नेतृत्व में बनेगी NDA की सरकार', BJP नेता अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

6/27/2024 11:17:59 AM

भागलपुर(अंजनी कुमार कश्यप): भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अकेले अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए। यही मेरी मंशा है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए। मैं बिना किसी अपेक्षा के इसे बखूबी निभाऊंगा...मुझे लगता है कि हम नीतीश कुमार को साथ लेकर आगे बढ़ रहे थे, आज भी आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी आगे बढ़ेंगे।

'पार्टी में आयातित माल नहीं करेंगे बर्दाश्त'
दरअसल, अश्विनी चौबे बुधवार को भागलपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बिना नाम लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा। पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व यह तय करेगा। लेकिन पार्टी के संगठन को पार्टी में आयातित माल हमें कभी बर्दाश्त नहीं... इसलिए अध्यक्ष के पद पर निश्चित रूप से संगठन के मूल का व्यक्ति होना चाहिए।

'चुनावी राजनीति से दूर रहूंगा दूर'
इसके साथ ही अश्विनी चौबे ने कहा कि वे चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। जेपी से जो प्रेरणा मिली है, वह समाज सेवा के रूप में करते रहेंगे। कार्यकर्ता के रूप में बिना पद के लालच से काम करते रहेंगे। नीट पेपर लीक मामले पर चौबे ने कहा कि नीट पेपर लीक मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है और सीबीआई जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static