Bihar Politics: बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए भाजपा नेता नंद किशोर यादव, CM नीतीश एवं तेजस्वी ने दी बधाई

2/15/2024 12:22:29 PM

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) गुरुवार को बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष (Bihar Assembly Speaker) चुने गए। विधानसभा अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विरोधी दल के नेता तेजस्वी कुमार ने नंद किशोर को बधाई दी है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आपके लिए सदन के सभी सदस्य बराबर है। हमें पूरा भरोसा है कि आप निष्पक्ष होकर सदन चलाएंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नए अध्यक्ष को आसन तक ले गए। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। नंद किशोर से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। चौधरी के पद से हटने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुने गए सदन के नेता, तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष 

नीतीश सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं नंद किशोर 
बता दें कि नंद किशोर यादव ने वर्ष 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने थे। यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए यादव के नाम पर मुहर को भाजपा के, नई सत्तारूढ़ व्यवस्था में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और उच्च जाति के बीच संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static