Maiya samman yojana 2025: शिवरात्रि से पहले मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की राशि! एक साथ जारी होगी जनवरी और फरवरी की किस्त.. जिलों को भेजा गया रिमांइडर
Friday, Feb 14, 2025-12:42 PM (IST)

Maiya samman yojana 2025: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri maiya samman yojana jharkhand ) की छठी किस्त को लेकर लाभुकों के बीच छाई हुई मायुसी अब दूर होने वाली है। दरअसल, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana ) के तहत लाभुकों को जनवरी माह की राशि सभी जिलों से जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी। सरल भाषा में कहा जाए तो लाभुकों को जनवरी माह की राशि शिवरात्रि से पहले मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, विभाग जनवरी और फरवरी माह की राशि एक साथ जारी करने को लेकर काम कर रहा है। वहीं अभी कई जिलों में आवेदनों के सत्यापन का कार्य चल ही रहा है।
Maiya Samman Yojana 6th & 7th Installment; एक साथ आएगी मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त!
वहीं, मंईयां सम्मान योजना ( Maiya samman yojana ) की राशि को लेकर जिलों को रिमांइडर भेजा गया है। दरअसल, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अभी तक जिलों से जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, जिसको लेकर ही जिलों को रिमांइडर भी भेजा गया है। वहीं कहा जा रहा है कि, सभी जिलों से जांच रिपोर्ट आ जाती है तो शिवरात्रि से पहले ही उन लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित हो सकता है, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक हो गया है।
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बैंक खाते में सीधे 5000 होंगे ट्रांसफर?
यहां आपको ये भी बता दें कि, सरकार द्वारा छठी किस्त की राशि के लिए पूरी प्रक्रिया कर ली गई थी लेकिन, योजना के सत्यापन के लिए चलाया गये अभियान के कारण छठी किस्त में देरी हो रही है। जिसके बाद उम्मीद है कि, सरकार छठी और सातवीं किस्त की राशि एक ही साथ सभी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 5000 ट्रांसफर करेगी।
Maiya samman yojana; क्यों हो रही मंईयां सम्मान योजना की किस्त में देरी?
बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) की किस्त में देरी का मुख्य कारण यह है कि सरकार के निर्देश के अनुसार अभी राज्य के अंतर्गत सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस दौरान कई फर्जी मामले भी निकल कर सामने आये। उन सभी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ इस जांच प्रक्रिया के कारण छठी किस्त की राशि विलंब हो रही है। बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Government) की ओर से मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) में तकरीबन 58 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
Maiya samman yojana; आधार लिंक कराए बिना भी खाते में आएंगे मंईयां सम्मान योजना के पैसे
बता दें कि, अब खाता आधार से लिंक न होने पर भी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि आ जाएगी। सरकार ने ये सुविधा दी है कि महिलाओं को अब बिना किसी बाधा के 31 मार्च तक खाते को आधार से लिंक कराए बिना योजना की राशि मिल जाएगी।