Mohania Assembly Seat: मोहनिया विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

10/11/2020 3:02:47 PM

 

कैमूरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक मोहनिया विधानसभा सीट (Mohania Assembly Seat) है। कैमूर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1957 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1957 में चुनाव हुए और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बद्री सिंह विधायक चुने गए। 1962 में कांग्रेस के मंगल चरण सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1967 में भी इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और आर. राम विधायक चुने गए। 1969 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के भागवत प्रसाद विधायक (MLA) चुने गए। 1972 में कांग्रेस (Congress) के सुरेश कुमार विधायक बने। 1977 में जनता पार्टी के राम कृष्ण राम विधायक (MLA) चुने गए। 1980 में कांग्रेस (Congress) इंदिरा के महावीर पासवान ने जीत हासिल की। 1985 में भी महावीर पासवान ही चुनाव जीते लेकिन इस बार वो कांग्रेस (Congress) की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1990 में जनता दल के शिवाधर पासवान विधायक चुने गए। 1995 और 2000 में लगातार 2 बार सुरेश पासी बहुजन समाज पार्टी की तरफ से चुनाव जीते। 2005 के फरवरी में सुरेश पासी एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 2005 के अक्टूबर और 2010 जनता दल यूनाइटेड (JDU) के छेदी पासवान चुनाव जीते। 2015 के उपचुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निरंजन राम विधायक (MLA) चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निरंजन राम ने कांग्रेस (Congress) के संजय कुमार को 7 हजार 581 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। निरंजन राम को कुल 60 हजार 911 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे संजय कुमार को कुल 53 हजार 330 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राम राज राम को कुल 9 हजार 921 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के छेदी पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के निरंजन राम को 2 हजार 525 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। छेदी पासवान को कुल 38 हजार 918 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निरंजन राम को कुल 36 हजार 393 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के कन्हैया राम को कुल 14 हजार 613 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के छेदी पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुरेश पासी को 14 हजार 162 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। छेदी पासवान को कुल 49 हजार 487 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश पासी को कुल 35 हजार 325 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के राजेंद्र कुमार को कुल 16 हजार 498 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर एक बार बीजेपी (BJP) और 2 बार जदयू (JDU) का कब्जा रहा है। पिछले चुनाव में जब बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) अलग-अलग चुनाव लड़ी थी तब भी इस सीट पर बीजेपी (BJP) की जीत हुई थी। इस बार बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनावी मैदान में है। ऐसे में NDA का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है, हालांकि इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कोरोना और बाढ़ की वजह से जहां एक ओर लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति देखने को मिल रहा है, तो वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को सही से उठा रही है। अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किस पार्टी को जनता का साथ मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static