रांची में MLA अंबा प्रसाद ने रजनीकांत से की मुलाकात, सुपरस्टार ने दक्षिण भारत आने के लिए दिया निमंत्रण

Saturday, Aug 19, 2023-04:45 PM (IST)

 Ranchi: सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान सुपरस्टार रजनीकांत थलाइवा से रांची के रेडिसन ब्लु होटल में कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद, सानिध्य तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया।

PunjabKesari

दरअसल, झारखंड की राजनीति के चर्चित चेहरों में एक बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद रजनीकांत की जबरदस्त फैन हैं। लगभग आधे घंटे से अधिक तक चली वार्ता के दौरान थलाइवा ने विधायक अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर सफलता के मंत्र दिये।

PunjabKesari

क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों एवं लोगों की समस्याओं को हल कैसे किया जाए इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार रजनीकांत से मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं जन सेवा की भावना को देखते हुए उन्होंने अंबा प्रसाद को दक्षिण भारत आने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से बताया कि रजरप्पा माता का दर्शन शानदार अनुभव रहा।

PunjabKesari
विदित हो कि सुपरस्टार रजनीकांत ने झारखंड के मशहूर रजरप्पा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। वह राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण से भी मुलाकात कर चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static