लालू के सरकार गिरने वाले बयान पर मंत्री दिलीप जायसवाल का जवाब, कहा- अभी उनका मन नहीं लग रहा....

Monday, Jul 08, 2024-12:05 PM (IST)

भागलपुर( अंजनी कुमार कश्यप): राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के 'सरकार गिरने' वाले बयान पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हर वक्त बिल्ली देखती रहती है कि छींका कब टूटेगा और दूध पियेंगे। लालू यादव का भी यही हाल है। उनका अभी मन नहीं लग रहा है ना।

'तेजस्वी को स्कूल जाकर पढ़ना चाहिए इतिहास'
दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक बार जो सत्ता की कुर्सी पर बैठ जाता है तो उसका मन नहीं लगता है। वो तो कब्र तक जाने तक भी इंतजार करता है कि सत्ता में आ जाए। इसलिए राजनीति में ये सब होते रहता है। राजनीतिक लोग राजनीतिक दुकानदारी चलाते है। तेजस्वी यादव के द्वारा आपराधिक घटनाओं की लिस्ट जारी करने के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनको अपने माता पिता से पूछना चाहिए कि 2005 से पहले 15 साल का बिहार क्या था?... कभी उसका इतिहास पढ़ें। तेजस्वी को स्कूल जाकर इतिहास पढ़ना चाहिए तब उनको भूगोल की जानकारी मिलेगी।

'डेढ़ साल में तेजस्वी ने जो पुल बनवाया था, वही गिरे'
राजस्व मंत्री ने बिहार में लगातार पुल गिरने के सवाल पर कहा कि जो डेढ़ साल में तेजस्वी यादव ने पुल बनवाया था वही सब पुल गिर रहा है। क्या कीजिए.. भ्रष्टाचार की आदत लग गई थी उन लोगों को।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static