Matihani Assembly Seat: मटिहानी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/17/2020 1:08:47 PM

 

बेगूसरायः बिहार का मटिहानी विधानसभा सीट (Matihani Assembly Seat) बेगूसराय लोकसभा सीट के तहत आता है। 1980 में मटिहानी में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस कैंडिडेट प्रमोद कुमार शर्मा ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1985 में मटिहानी में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट प्रमोद कुमार शर्मा ने एक बार फिर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था, तो 1990, 1995 और 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मटिहानी से सीपीआई (CPI) कैंडिडेट राजेंद्र राजन ने लगातार 3 बार जीत हासिल की थी, लेकिन 2005 के फरवरी और अक्टूबर महीने में हुए चुनाव में मटिहानी पर निर्दलीय कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत का परचम लहराया था। 2010 और 2015 में नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जेडीयू (JDU) कैंडिडेट के तौर पर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2020 में भी बोगो सिंह एक बार फिर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट के तौर पर चुनावी अखाड़े में उतर चुके हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मटिहानी सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने 89 हजार 297 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट सर्वेश कुमार को 66 हजार 609 वोट मिला था। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट सर्वेश कुमार को 22 हजार 688 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट शोभा देवी ने 11 हजार 232 वोट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मटिहानी सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने 60 हजार 530 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट अभय कुमार सार्जन को 36 हजार 702 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट अभय कुमार सार्जन को 23 हजार 828 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सर्वेश कुमार 16 हजार 667 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मटिहानी सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने 47 हजार 906 वोट हासिल किया था। जबकि कांग्रेसी कैंडिडेट अभय कुमार सिंह को 25 हजार 518 वोट मिला था। इस तरह से नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अभय कुमार सिंह को 22 हजार 388 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट राजेंद्र राजन ने 19 हजार 963 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा, हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी। ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।

Nitika