पहले दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार... फिर पीड़िता से ही करवाया निकाह, जानिए पूरा मामला

1/31/2022 10:33:09 PM

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर युवती ने पहले थाने में युवक के खिलाफ रेप केस किया। इसके बाद गांव वालों ने प्रेम-प्रसंग बताकर समझौता करवा दिया। साथ ही लड़की को एक लाख रुपए दिलवाकर उसका लड़के के साथ निकाह भी करवा दिया। वहीं लड़के ने भी निकाह कबूल करने से पहले एक शर्त रख दी।

जानकारी के अनुसार, मामला खगड़िया जिले गोगरी थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक युवती ने पहले थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर खेत में हथियार के बल पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मामले की जांच करने की बजाय दोनों पक्षों को समझौता करने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आपसी समझौता करवाकर आरोपी को छोड़ दिया। हालांकि, युवती से भी मामले में समझौता हो जाने और केस दर्ज नहीं करने का आवेदन लिखवाया गया।

वहीं दूसरी तरफ लोगों ने युवती के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि दोोनं का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बता दें कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में युवक और युवती निकाह करवाया गया। एक लाख रुपए लेकर निकाह कबूलने से पहले लड़के ने भी एक शर्त रख दी। उसने कहा कि निकाह के बाद युवती के परिजन मेरे साथ मारपीट नहीं करेंगे।

Content Writer

Nitika