माओवादी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने किया सरेंडर, झारखंड सरकार ने रखा था 10 लाख का इनाम

1/21/2022 4:17:46 PM

रांचीः झारखंड को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने हेतु राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखंड पुलिस लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज सीपीआई माओवादी के जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने एके-47 के साथ सरेंडर कर दिया।

PunjabKesari

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली महाराज प्रमाणिक ने शुक्रवार को आईजी अभियान एवी होमकर और रांची के जोनल आईजी पंकज कंबोज के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस मौके पर आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने कहा कि महाराज प्रमाणिक द्वारा आत्मसमर्पण करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।


PunjabKesari

बता दें कि 14 जून 2019 को माओवादी नक्सली महाराज प्रमाणिक के नेतृत्व में माओवादियों ने सरायकेला के कुकुरूहाट में पुलिस बल पर हमला किया था। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके अलावा महाराज प्रमाणिक ने लांजी समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static