​"चुनाव में तेजस्वी यादव का कोई चांस नहीं, बिहार की जनता राजद की सोच जान चुकी है", मनोज तिवारी का हमला

4/24/2024 11:30:44 AM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): आज चुनावी सभा के लिए भाजपा सांसद और फ़िल्म अभिनेता मनोज तिवारी पटना पहुंचे। पटना से वो चुनावी प्रचार में जाएंगे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए  मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है। इतनी गर्मी में लोगों का काफी सहयोग मिल रहा हैं।

'बिहार की जनता राजद की सोच जान चुकी है'
वही, मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी को खुद सूपड़ा साफ होने में महारत हासिल है। इस बार भी उनका खुद सूपड़ा साफ हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद की सोच जान चुकी है। चुनाव में तेजस्वी यादव का कोई चांस नहीं हैं। कन्हैया कुमार के उनके विरुद्ध लड़ने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले चुनाव में वो 4 लाख वोट से हारे थे। इस बार दिल्ली की जनता उन्हें 5 लाख वोट से हराएगी।

"घमंडिया गठबंधन का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है"
इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि घमंडिया गठबंधन का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। पवन सिंह के काराकाट से निर्दलीय चुनाव के सवाल पर मनोज ने कहा कि पवन मेरा छोटा भाई है। उनको भाजपा ने आसनसोल से टिकट दिया था, जिसे उन्होंने खुद लौटाया है। हम पवन सिंह से जरूर बात करेंगे ।

Content Editor

Swati Sharma