"झारखंड में 10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव", जीतन राम मांझी बोले- NDA में चर्चा चल रही, जो सीट हमें मिलेगी...

Thursday, Oct 10, 2024-05:15 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने झारखंड की 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी हम हाल में ही चतरा में बैठक किए है और वहां पर हमने घोषणा किया है कि हम 10 सीट पर लड़ने का प्रयास करेंगे। लेकिन हम एनडीए में है और चर्चा चल रही है। जो सीट हमें मिलेगी उस सीट पर हम लड़ेंगे, लेकिन चुनाव हम जरूर लड़ेंगे।

मांझी ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
वहीं, जीतन राम मांझी ने देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख जताया और कहा कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे उद्यमी के जाने से हम लोगों को धक्का लगा है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार मानसिक रूप से अब स्वस्थ नहीं है। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी अगर चिकित्सक है तो मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। लेकिन जहां तक नीतीश कुमार का सवाल है तो कौन ऐसा कार्यक्रम नजर आ रहा है जिसमें वह अस्वस्थ नजर आते हैं। वह मंत्रिमंडल दल की बैठक कर रहे हैं, बहुत लोगों का जो पुण्यतिथि होते हैं, उस पर भी वह जा रहे हैं। हर काम वह कर रहे हैं। उनको कैसे लग रहा है कि वह अस्वस्थ हैं। हमको तो लग रहा है कि तेजस्वी यादव अस्वस्थ हो गए हैं।  

'हम लोग चूहा खाने वाले हैं..'
मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस मुसलमान को डराकर राजनीति करती है। जीतन राम मांझी ने कहा नरेंद्र मोदी जी अभी वर्तमान में अलौकिक शक्ति से परिपूर्ण है, हिंदुस्तान और भारत की सेवा कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से जो भी बातें उठती हैं हिंदुस्तान के लिए, वह भारत के लिए लाभदायक होती है। तेज प्रताप यादव ने कहा था कि मांझी जी के आवास से जो चूहा आता है, वह हमारे फसलों को खराब कर देता है। इस पर मांझी ने कहा कि उनके यहां का चूहा हमारे यहां आते रहता था, उसको हम लोग खा गए। हम लोग चूहा खाने वाले हैं। अगर और चूहा है तो भेज दीजिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static