Makhdumpur Assembly Seat: मखदुमपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/13/2020 6:12:26 PM

जहानाबादः बिहार का मखदुमपुर विधानसभा सीट (Makhdumpur assembly seat) जहानाबाद लोकसभा के तहत आता है।1951 में ही मखदुमपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। वर्तमान में मखदुमपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

1951में मखदुमपुर सीट से निर्दलीय कैंडिडेट रामेश्वर यादव ने यहां जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में भी इस सीट पर कांग्रेस (Congress) की टिकट पर मिथिलेश्वर सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1962 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट सुखदेव प्रसाद वर्मा ने मखदुमपुर सीट पर जनता का भरोसा हासिल किया था। 1967 में मखदुमपुर सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट एल राम ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट महावीर चौधरी ने 1969 में विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर राम स्वरूप राम ने मखदुमपुर सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1977 में यहां से हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में जनता पार्टी (Janta Party) के टिकट पर रामजतन सिन्हा ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी।

वहीं 1980 के चुनाव में मखदुमपुर सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट रामाश्रय प्रसाद सिंह ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1985 और 1990 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर रामजन सिन्हा ने मखदुमपुर सीट पर वर्चस्व कायम रखा थालेकिन 1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में जनता दल (Janta Dal) के कैंडिडेट बागी कुमार वर्मा ने कांग्रेस (Congress) से मखदुमपुर सीट छीन लिया। 1995 में भी बागी कुमार वर्मा ने यहां से जीत का सिलसिला बरकरार रखा लेकिन इस बार वर्मा ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं 2005 के चुनाव में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट कृष्णानंद प्रसाद वर्मा ने यहां पर जनता का समर्थन हासिल किया था। 2010 में इस सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की टिकट पर जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की थी। 2015 में मखदुमपुर सीट पर हुए चुनाव में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट सूबेदार दास ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में मखदुमपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर सूबेदार दास ने जीत हासिल की थी। सूबेदार दास ने 66 हजार 631 वोट हासिल किया था। वहीं हम (HAM) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी को 39 हजार854 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सूबेदार दास ने जीतन राम मांझी को 26 हजार 777 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) एम एल एल (M.L.L)के कैंडिडेट धनंजय किशोर, 4 हजार 705 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव ((Vidhansabha chunav) में मखदुमपुर सीट पर जेडीयू (JDU) की टिकट पर जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की थी। जीतन राम मांझी ने चुनाव में 38 हजार 463 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट धर्मराज पासवान ने 33 हजार 378 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) की टिकट पर रामाधार सिंह ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट सुनील कुमार सिंह को 5 हजार 85 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट शंकर स्वरूप, 4 हजार 625 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में मखदुमपुर सीट से आरजेडी(RJD) के कैंडिडेट कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल की थी। कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने 32 हजार 252 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रामाश्रय प्रसाद सिंह को 23 हजार 628 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने रामाश्रय प्रसाद सिंह को 8 हजार 624 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट रामजतन सिन्हा, 14 हजार 422 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में यहां महागठबंधन और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Diksha kanojia